FIFA WORLD CUP 2022 ! दीपिका पादुकोण बनी पहली भारतीय महिला

FIFA WORLD CUP 2022

 FIFA WORLD CUP 2022: आज हम आपको FIFA WORLD CUP 2022 के बारे में बताने वाले हैं .यह मुकाबला रविवार 18 दिसंबर 2022 को लुसैल स्टेडियम , लुसैल कतर में खेला गया। यह मुकाबला अर्जेंटीना और 2018 के चैंपियंस फ्रांस के बीच खेला गया था।

इतने टीमों ने लिया था भाग

इस वर्ल्ड कप में कुल 32 टीमों ने भाग लिया। जिसमे से अर्जेंटीना और फ्रांस ने सभी टीमों को पराजित करके फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में पहुंचा हुआ था इस फाइनल मुकाबले में भारत की महिला सुपरस्टार दीपिका पादुकोण को FIFA WORLD CUP 2022 का ट्रॉफी का अनावरण करने के लिए आमंत्रित किया गया था।

Also read this:- अर्जुन तेंदुलकर ने बनाया 120 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी, फिर गेंदबाजी में भी उन्होंने कमाल किया

जानिए FIFA WORLD CUP 2022 की कीमत

इस ट्रॉफी का वजन लगभग 6.175 किलोग्राम था जबकि इसे बनाने में 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया गया था। इस ट्रॉफी के बेस में मैलाकाएट की दो परत चढ़ाई गई थी। इस ट्रॉफी की कीमत लगभग 144 करोड़ रुपए थी। ट्रॉफी का अनावरण करने के लिए दीपिका पादुकोण को इसीलिए चुना गया। क्योंकि वह फीफा वर्ल्ड कप को स्पॉन्सर करने वाली कंपनी लग्जरी क्लोथिंग और एकस्सेरिज ब्रांड लुई व्युटन की ग्लोबल ब्रांड एंबेसेडर है।

 

वो इसी साल मई में लग्जरी क्लोथिंग और एकस्सेरिज ब्रांड लुई व्यूटन की ग्लोबल ब्रांड एंबेसेडर बनी है। जिसके वजह से उन्हें  फाइनल मुकाबले में वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का अनावरण करने के लिए आमंत्रित किया गया था।

Also read this:- Bullet से भी गजब पावरफुल है यह Electronic Bike, आखिर क्या है इसकी खासियत और कीमत? चलिए जानते है

 

दीपिका पादुकोण और स्पेन के पूर्व फुटबॉलर इकर कैसिलास दोनो एकसाथ लुसैल फुटबॉल स्टेडियम के मैदान में इस ट्रॉफी का अनावरण करने के लिए गए। दोनो ने साथ में इस ट्रॉफी का अनावरण किया।ट्रॉफी को छूने और उसे उठाने के वजह से दीपिका पादुकोण को यह गौरव प्राप्त हुआ। ट्रॉफी को उठाने और उसे अनावरण करने की वजह से दीपिका पादुकोण फीफा वर्ल्ड कप को उठाने वाली भारत की प्रथम महिला बनी। जिसके वजह से उन्होंने अपना नाम और पूरे देश का नाम रौशन किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *