Amazon, Flipkart से भी सस्ता वेबसाइट || Bright7

Amazon, Flipkart से सस्ता वेबसाइट

Amazon, Flipkart से सस्ता वेबसाइट:- ऑनलाइन शॉपिंग ने आज हर घर को दुकान बना दिया है। लोग घर बैठे ही अपने जरूरत के चीजों को बहुत ही आसानी से खरीद ले रहे है। ऑनलाइन शॉपिंग के लिए बहुत सारे ई-कॉमर्स वेबसाईट और एप्लीकेशन है, जहां से लोग अपने उपयोग के वस्तुओ को खरीदते है। यहां अधिकतर लोग Amazon, Flipkart जैसे प्लेटफार्म से अधिकतर शॉपिंग करते है। स्वाभाविक सी बात है की ये दोनो ऑनलाइन शॉपिंग के लिए भारत में काफी प्रसिद्ध प्लेटफॉर्म है। इन दिनों बहुत सारे लोग इसके अलावा और भी ई-कॉमर्स वेबसाईट और एप्लीकेशन जैसे Meesho, Mantra, Jio Mart पर शॉपिंग कर रहे है।

लोगों को घर बैठे सस्ते दामों में सभी चीजों को खरीदने होते है इसके लिए सभी इन प्लेटफार्म पर आने वाली ऑफर का इंतजार करते है। इन दिनों Amazon, Flipkart पर चल रहे सेल से लोग काफी सस्ते दामों में बहुत सारे वस्तुओं को खरीद रहे है। पर क्या आपको पता है की इन प्लेटफार्म के अलावा भी एक ऐसी वेबसाइट है जहां इन सभी से सस्ती प्रोडक्ट आप खरीद सकते है।

Amazon, Flipkart से सस्ता वेबसाइट || कम दामों में खरीदें ढेर सारा समान ||

आप सभी को यह जान कर बहुत ही हैरानी होगी की आप Amazon, Flipkart से सस्ता वेबसाइट से भी सस्ती समान खरीद सकते है। अगर आपको विश्वास नही हो रहा है तो चलिए मैं एक ऐसी वेबसाइट को बताता हु जहा से आप बहुत ही कम किमतो पर बहुत ही बढ़िया क्वालिटी के समान खरीद सकते है। GEM नाम का सरकारी E-Commerce Site जहां से आप खरीद सकते है। GEM नाम के इस पोर्टल की शुरुआत सरकार के द्वारा की गई थी। यहां आपको प्रोडक्ट की लंबी लिस्ट मिलती है, यहां आप आसानी से प्रोडक्ट के बारे में हर जानकारी हासिल कर सकते हैं और अपने पसंद एवं जरूरत के प्रोडक्ट को खरीद सकते है।

Also read this:-Biography of Ratan Tata : बिल फोर्ड के अपमान का बदला !

कई लोगों को अभी तक इस पोर्टल के बारे में जानकारी नहीं है। लेकिन ये ई-कॉमर्स साइट काफी कम कीमत में सामान बेच रहा है। 2021-22 में एक इकोनॉमिक सर्वे हुआ था। इसी सर्वे में ये निकलकर सामने आया था कि यहां मिलने वाले प्रोडक्ट्स काफी कम कीमत में उपलब्ध हैं। इस साइट पर मिलने वाले 22 प्रोडक्ट की तुलना की गई थी, जिसमें निकलकर सामने आया था कि यहां मिलने वाले हर सामान की कीमत काफी कम है।

Also read this:-इंटरनेट क्या है ? इंटरनेट का उपयोग और इस से होने वाले फायदे और नुकसान। 

साथ ही 10 प्रोडक्ट तो ऐसे भी मिले थे जिनकी कीमत अन्य ई-कॉमर्स साइट से 9.5% तक कम है। इसमें सबसे बड़ी बात है कि आप ऑर्डर करके प्रोडक्ट्स को अपने घर पर भी मंगवा सकते हो। कई लोगों को इसके बारे में पता भी नहीं है और वो इसलिए Flipkart और Amazon से ऑर्डर करते हैं, लेकिन ये सच है कि यहां मिलने वाले हर प्रोडक्ट की कीमत काफी कम है। बीते कुछ महीनों में इस साइट से सामान ऑर्डर करने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि देखी गई है।

अगर आप भी सस्ते दामों में बहुत सारे प्रॉडक्ट खरीदना चाहते है तो आप GEM पर जाकर बहुत ही आसानी से ऑर्डर कर सकते है। यहां आपके जरूरत के काफी प्रॉडक्ट उपलब्ध हैं जिन्हे कम दामों पर खरीद सकते हैं।

GEM Official Website:- https://gem.gov.in/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *